फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSP की 13 साल की बेटी ने पंखे से लटक कर की खुदकुशी

Sun, 25 Jun 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ऋतिका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के इंदिरानगर के डी ब्लॉक निवासी डीजीपी ऑफिस में तैनात डिप्टी एसपी अनिल कुमार की 13 वर्षीय बेटी ऋतिका ने शनिवार शाम खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


उसका शव बेडरूम में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका पाया गया। सूचना पाकर गाजीपुर इंस्पेक्टर गिरजा शंकर त्रिपाठी व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। देर रात तक पुलिस परिवारीजनों से बातचीत कर रही थी लेकिन ऋतिका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

पुलिस ने बताया कि डिप्टी एसपी मूलरूप से सीतापुर के खैराबाद के रहने वाले हैं और दो साल से यहां किराये के मकान में रह रहे थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कमरे के भीतर का नजारा देखा तो निकल गई चीख

ऋतिका उनकी बड़ी बेटी थी और इंदिरानगर के सेक्टर 14 स्थित रानी लक्ष्मी बाई ममोरियल स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। शनिवार रात सभी लोग घर पर थे।

रात करीब नौ बजे डिप्टी एसपी ने बड़ी बेटी को गायब देखा तो उसे आवाज दी। कोई रिस्पांस न मिलने पर वह कमरे में गए तो भीतर का नजारा देखकर चीख निकल गई।

बेटी का शव फंदे से लटका हुआ था। आनन-फानन में फंदा काटकर उसे नीचे उतारकर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डिप्टी एसपी की बेटी के खुदकुशी करने की खबर से हड़कंप मच गया।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है। परिवार के लोगों ने किसी तरह की डांट-फटकार से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें