कटरा (श्रावस्ती)। इकौना स्थित केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय का भारतीय स्टेट बैंक ने नवीनीकरण कराने के साथ ही वहां चार कक्षा कक्ष भी बनवाए हैं। शुक्रवार को उप महाप्रबंधक धीरज कुमार ने इनका लोकार्पण किया। इस दौरान बैंक ने विद्यालय को चार कंप्यूटर भी दिए।
उप महाप्रबंधक ने कहा कि नई तकनीक से बच्चों को शिक्षा देने के लिए विद्यालय को कक्ष व कंप्यूटर दिए गए हैं। एसडीएम इकौना ओमप्रकाश ने कहा कि बैंक की पहल सराहनीय है। बीएसए अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इससे सरकारी विद्यालय भी अच्छी शिक्षा दे सकेंगे। इस दौरान बैंक के आरएम ज्ञान प्रकाश, जया, शाखा प्रबंधक दीपक कुमार, बीईओ इकौना फूलचंद मौर्य, प्रधानाध्यापक मोहम्मद अनवर खान, अल्पना पांडेय, अनुराधा व उपमा सिंह आदि मौजूद रहे।