फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई खसरा पड़ताल में श्रावस्ती प्रदेश में पहले स्थान पर

Fri, 14 Feb 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ई खसरा पड़ताल में श्रावस्ती प्रदेश में अव्वल है। एक तरफ जहां जिले में 99.80 प्रतिशत गांवों में ई खसरा पड़ताल कराया जा रहा है। वहीं अब तक 73.02 प्रतिशत ई खसरा पड़ताल कर श्रावस्ती अवध के जिलों को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में पहले नंबर पर है।
विज्ञापन

जिले के 491 राजस्व गांवों में रवी 2025 के लिए ई खसरा पड़ताल कराया जाना है। इसके सापेक्ष 490 राजस्व ग्रामों में ई खसरा पड़ताल का कार्य कराया जा रहा है, जो लक्ष्य का 99.80 प्रतिशत है। यही नहीं जिले के 526041 गाटा संख्या के सापेक्ष अब तक 384112 गाटा संख्या की ई पड़ताल का कार्य कराया जा चुका है, जो लक्ष्य का 73.02 प्रतिशत है।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि ई खसरा पड़ताल के लिए मिले लक्ष्य के सापेक्ष शुरू कराए गए काम के मामले में श्रावस्ती प्रदेश में पहले स्थान पर है। वहीं अब तक ई खसरा पड़ताल में भी श्रावस्ती प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि गाजियाबाद दूसरे, रामपुर तीसरे, जौनपुर चौथे, आजमगढ़ पांचवें स्थान पर है। इसके लिए कृषि विभाग के 15, पंचायत विभाग के 72, राजस्व विभाग 110, मनरेगा के 11 सहित कुल 238 कर्मियों को लगाया गया है। इस सफलता के लिए सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। इस काम में लगे अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहें, ताकि हम समय से शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर जिले की यह प्रथम रैंकिंग बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें