फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संगम में बोले डिप्टी सीएम: इस बार का कुंभ भव्य होने के साथ हरित भी, पहली बार हो रहा ऐसा आयोजन

Sat, 04 Jan 2025 07:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Amar Ujala Sangam: अमर उजाला के संगम कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि इस बार का कुंभ हर मायने में अलग है। पूरे देश के लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। 
 
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम केशव मौर्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भव्य और दिव्य ही नहीं इस बार नेत्र, हरित और डिजिटल महाकुंभ है। सिडनी हो या सिंगापुर सभी जगह से डिजिटली महाकुंभ का नजारा देखा जा सकेगा। करीब 144 साल बाद आए इस ऐतिहासिक महाकुंभ में हर व्यक्ति को संगम पहुंच कर आस्था की डुबकी लगानी चाहिए। वह शनिवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित संगम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने अमर उजाला के आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि इस आयोजन में संगम की झलक साफ दिख रही है। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में अनेक पंरपरा के साधू संतों का भी संगम होगा। अमीर- गरीब एक साथ स्नान करेंगे। देश- विदेश के अलग- अलग हिसों के लोग एक साथ डूबकी लगाएंगे। ऐसे में अलौकिक आनंद की अनुभूति होगी। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अद्धकुंभ का ट्रेलर अर्धकुंभ 2019 में पूरी दुनिया देख चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कुंभ में डूबकी लगाई। उन्होंने सफाईकर्मियों को पांव पखारकर उन्हें सम्मान दिया। 

इस बार करीब 40 से 50 करोड़ लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। हर स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने रेल, हवाई और सड़क मार्ग से पहुंचने की पुख्ता व्यवस्था की है। यहां उपचार की भी व्यवस्था है और आंखों की जांच करके चश्मे भी दिए जाएंगे। हरियाली और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए हरित महाकुंभ की भी कल्पना की गई है। 13 जनवरी से महाकुंभ में देश- दुनियाभर के लोग पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


इसके लिए कैबिनेट ने अलग- अलग राज्यों में जाकर आमंत्रण भी दिया है। प्रधानमंत्री खुद पूरी व्यवस्था देख चुके हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार महाकुंभ का दौरा कर रहे हैं। महाकुंभ में देशभर के मंदिरों के विग्रह देखने को मिलेंगे। वहां रामलला भी होंगे और कन्हैया भी। इसलिए सभी लोग प्रयागराज पहुंचे और मेले का दर्शन करें। ऐसा संयोग 144 साल बाद आएगा।

विज्ञापन


अखिलेश के चच्चा आजम से नहीं की जा सकती उम्मीद

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कुंभ मेले की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में कुंभ का आयोजन किया गया था। मेले की बागडोर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चच्चा आजम खां के हाथ में थी। उनसे सफल आयोजन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जिसका नतीजा रहा कि घोर अव्यवस्था हुई और कई लोगों की जान भी गई। उन्होंने कहा कि जो खुद सवालों के घेरे में हों, उन्हें नैतिक आधार पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें