फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश - होली पर रहें अलर्ट, मरीजों को दें बेहतर इलाज

Fri, 22 Mar 2024 11:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ने अस्पतालों व मेडिकल संस्थानों के अधिकारियों को होली पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कहा कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों के अधिकारियों को होली पर अलर्ट रहने, इमरजेंसी सेवाएं चलाने और विशेष चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों को भी मुस्तैद किया जाए। इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने कहा कि होली में सड़क हादसे होते हैं। लोग कैमिकलयुक्त रंग का इस्तेमाल करते हैं। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं। तरह-तरह के पकवान खाने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की आशंका बढ़ जाती हैं। ऐसे में मरीजों को अस्पतालों में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए इलाज की पुख्ता व्यवस्था करें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इमरजेंसी में जरूरी दवाओं का स्टॉक जुटा लें। अस्पतालों में डॉक्टर-कर्मचारी बेवजह छुट्टी न लें। उन्होंने कहा कि घायल व दूसरे मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस सेवाएं सजग रहें। जरूरतमंदों को जल्द अस्पताल पहुंचाया जाए। एंबुलेंस में ही घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें