फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के भगवाधारी योगी वाले बयान पर उप मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- उन्हें नहीं मिले संस्कार

Mon, 30 Dec 2019 05:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजााल, लखनऊ
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मुख्यमंत्री योगी पर भगवा चोला पहनने वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका को भगवा और भगवा धारण करने के बारे में पता ही नहीं है। वो नहीं जानती कि भगवा धारण करना कितनी बड़ी बात होती है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं और भ्ागवा रंग पर टिप्पणी कर प्रियंका गांधी ने हिंदू धर्म का अपमान किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा इस समय ट्वेंटी 20 मैच खेलना चाहते हैं। उपचुनाव में भाजपा ने 12 में से 9 सीटें हासिल की। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। ये उन्हें नहीं भूलना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि धारा 144 का उल्लंघन विपक्ष अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष के नेता शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने विपक्ष पर नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, कहा कि जनता ऐसी कोशिशों का जवाब देगी। इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी और यह संविधान के खिलाफ नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले प्रियंका गांधी ने आज लखनऊ दौरे के तीसरे दिन प्रेसवार्ता कर योगी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री ने भगवा रंग धारण किया है। उन्हें इसका महत्व समझना चाहिए। भगवा उनका निजी रंग नहीं है बल्कि भारत की परंपरा का प्रतीक है। हमारी परंपरा में बदला या हिंसा का कोई स्थान नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री बदला लेने की बात करते हैं। ये मुख्यमंत्री की भाषा नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें