बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने रामलला के चरणों में अपनी पगड़ी समर्पित की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार सुबह रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले उन्होंने सरयू में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने अयोध्या में अपना मुंडन भी कराया और अपने केश सरयू तट पर समर्पित किया। इसके बाद सरयू तट से राम मंदिर तक पदयात्रा की।
विज्ञापन
बिहार के उप मुख्यमंत्री चौधरी ने इस दौरान कहा कि भगवान राम के चरणों में मुरैठा (पगड़ी) समर्पित करने आया हूं। उन्होंने रामलला के दरबार में अपनी पगड़ी समर्पित की। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से हमने अभियान चलाकर इंडी गठबंधन की सरकार को हटाने का काम किया।
नीतीश कुमार 28 जनवरी को इंडी गठबंधन छोड़कर एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री हुए। हम लोगों ने तय किया था कि अयोध्या जाकर श्रीराम के चरणों में मुरैठा समर्पित करेंगे।
बिहार की जनता ने 75 फीसदी से अधिक सीटें जिताने का काम किया है। इंडी गठबंधन किसी भी तरह के कंफ्यूजन में न रहे। एनडीए विधानसभा चुनाव में 243 में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने हनुमंत लला के दरबार में भी दर्शन - पूजन किया।