फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नृत्यगोपाल दास की हालत गंभीर मगर नियंत्रण में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिया हालचाल

Wed, 11 Nov 2020 03:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महंत नृत्यगोपाल दास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महंत नृत्यगोपाल दास का हालचाल लिया।

विज्ञापन


बता दें कि महंत सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल लिया था। महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, मगर नियंत्रण में बताई जा रही है। चिकित्सकों ने मंगलवार को उनके फेफड़े में जमे खून के थक्के को निकाल दिया है। इसके बाद भी उनके गुर्दे काम नहीं कर रहे हैं।

सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार को अयोध्या से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर महंत को शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि महंत को सांस लेने में तकलीफ थी। इससे उनके दिल पर दबाव पड़ने से ब्लड प्रेशर भी कम था।
विज्ञापन


कॉर्डियक सर्जरी के डायरेक्टर डॉक्टर गौरंग मजूमदार, आईसीयू के डॉक्टर दिलीप दुबे, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के डॉक्टर रोहित अग्रवाल, इंटरनेशनल कॉर्डियोलॉजी के डॉक्टर अविनाश की टीम ने ऑपरेशन कर फेफड़ों में जमे खून के थक्के को गलाकर निकाल दिया। इससे फेफड़ों की स्थिति में सुधार हुआ और ब्लड प्रेशर पहले की अपेक्षा सामान्य हुआ है।

हालांकि गुर्दों के काम नहीं करने से पेशाब नहीं बन रही है। इस वजह से उन्हें डायलिसिस की प्रक्रिया में रखा गया है। नेफ्रोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. आरके शर्मा के साथ विशेषज्ञों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। महंत की हालत गंभीर, मगर नियंत्रण में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें