फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय जनगणना: उपमुख्यमंत्री केशव बोले, अखिलेश की मांग केवल एक ढोंग है, 2024 में उन्हें कोई लाभ नहीं होगा

Sun, 19 Feb 2023 02:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा द्वारा यूपी के ब्लॉक स्तर पर जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि अखिलेश ये सब सिर्फ 2024 के चुनाव के लिए कर रहे हैं। इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाल 2024 में वही होगा जो 2019 में सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस गठबंधन का हुआ था।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा द्वारा प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर जातीय जनगणना शुरू करने के अभियान को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा 2024 के लोकसभा चुनाव में लाभ के लिए केवल ढोंग कर रही है जब सरकार में थे तब उन्होंने कुछ नहीं किया।

विज्ञापन


उन्होंने तंज कसते हुए ट्वीट किया कि सपा की जातीय जनगणना की बात केवल ढोंग है। जब सरकार में थे तब मौनी बाबा बने रहे। अब 2024 में चुनावी लाभ के लिए जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। अखिलेश यादव समाप्त हो रही सपा को बचाने के लिए अध्यक्ष पद किसी और को सौंप दें और जातिगत न्याय की शुरुआत संगठन से करें फिर ये बात करें।

उन्होंने बिहार में जातीय जनगणना पर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाल 2019 में यूपी के (सपा बसपा कांग्रेस रालोद ) भाजपा के खिलाफ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए किए गठबंधन से भी खराब होगा। जनता ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए 51 प्रतिशत वोट के साथ 64 सांसद दिए थे।

विज्ञापन




सपा जातीय जनगणना को लेकर ब्लॉकवार अभियान शुरू करेगी। यह अभियान सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चलेगा। पहले चरण में 24 फरवरी से पांच मार्च तक विभिन्न जिलों में संगोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रम होंगे।

सपा जातीय जनगणना का मुद्दा लगातार उठाती रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में भी इसे शामिल किया गया था। अब पार्टी इस मुद्दे को लेकर ब्लॉकवार अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत लोगों को समझाया जाएगा कि प्रदेश में इसकी जरूरत क्यों है, भाजपा इस मुद्दे से पीछे क्यों हट रही है? सपा की अभियान के तहत 24 व 25 फरवरी को वाराणसी, 26 व 27 फरवरी को सोनभद्र, 28 फरवरी और एक मार्च को मिर्जापुर, दो व तीन मार्च को भदोही और चार व पांच मार्च को प्रयागराज में संगोष्ठी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें