फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म पर टिप्पणी: यूपी के डिप्टी सीएम बोले, ये समाज में विद्वेष पैदा करने की कोशिश है

Sun, 03 Sep 2023 03:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

तमिलनाडु के मंत्री उदयानिधि स्टालिन की सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आपत्ति दर्ज कराई है और कहा कि यह समाज में विद्वेष पैदा करने की कोशिश है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तमिलनाडु के मंत्री उदयानिधि स्टालिन की हिंदू धर्म पर की गई टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि राजनेताओं को किसी धर्म के बारे में आपत्तिजनक बात नहीं कहनी चाहिए। यह समाज में विद्वेष पैदा करने की कोशिश है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।

विज्ञापन


तमिलनाडु के मंत्री उदयानिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म को खत्म हो जाना चाहिए। उनकी इस टिप्पणी पर धर्मगुरुओं और महंतों ने नाराजगी जाहिर की है। 



इस पर आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि भारत में अलग-अलग धर्म, जातियां और भाषाएं हैं। यह हमारी खूबसूरती है कि इसके बावजूद हम एक साथ रहते हैं। उदयनिधि के बयान पर मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि भारत में हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए और किसी को भी दूसरे के धर्म पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें