फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरासत टैक्स बयान पर बवाल: डिप्टी सीएम केशव बोले- पीएम मोदी ने कांग्रेस के चरित्र को पहले ही उजागर कर दिया

Wed, 24 Apr 2024 01:38 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस इस बार 40 सीटें भी नहीं प्राप्त कर पाएगी। पीएम मोदी ने कांग्रेस के गरीब विरोधी चेहरे को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस दलित विरोधी, पिछड़ा विरोधी, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही उनका वास्तविक चरित्र जनता के सामने रख दिया है जिससे कि वो बौखला गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस 40 सांसद भी नहीं जीत पाएगी। देश में मोदी लहर चल रही है। भाजपा को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।

केशव मौर्य कांग्रेस ओवरसीज के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। हालांकि, कांग्रेस ने उनके इस बयान से पल्ला झाड़ लिया है।



बता दें कि सैम पित्रोदा ने कहा था कि अमेरिका में विरासत कर (टैक्स) लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 फीसदी अपने बच्चों को दे सकता है। 55 फीसदी सरकार द्वारा हड़प लिया जाता है। यह एक दिलचस्प नियम है। यह कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए। हालांकि पूरी नहीं, आधी ही। ये जो निष्पक्ष कानून है मुझे अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें