फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: बहन पर अभद्र टिप्पणी से चिढ़े भाई ने ही की थी युवक की हत्या, पुलिस के सामने कबूल किया जुर्म

Wed, 24 Apr 2024 01:14 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, इटियाथोक (गोंडा)

सार

गोंडा जिले के इटियाथोक में बहन पर अभद्र टिप्प्णी से नाराज भाई ने युवक की बांके से काटकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर वारदात स्थल पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के दलपतपुर खटिकन पुरवा निवासी मनीष यादव की हत्या बहन पर अभद्र टिप्पणी से नाराज भाई ने की थी। इसका खुलासा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांका, आरोपी के खून से सने कपड़े व मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


गांव निवासी मनीष 21 अप्रैल की रात अपने भाई धर्मेंद्र के साथ गांव के रामजियावन वर्मा के बेटे के तिलक समारोह में गया था। इसके बाद वह घर लौट आया था। रात में तकरीबन साढ़े दस बजे मनीष अपनी मां से लघुशंका करने की बात कहकर घर से निकला था। घरवालों ने समझा कि वह तिलक समारोह ही चला गया होगा। मगर दूसरे दिन घर से सौ मीटर दूर बंसवारी में मनीष का शव पड़ा मिला था। मृतक के भाई धर्मेंद्र यादव ने गांव के ही मुकेश यादव समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि तफ्तीश के दौरान खटिकन पुरवा के पास से आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका, आरोपी के खून से सने कपड़े व मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि मनीष उसकी बहन पर अभद्र टिप्पणी करता था। गांव के लोग उसे मनीष की हरकतों के बारे में बताते थे।
विज्ञापन


इसके चलते वह काफी दिनों से मनीष की हत्या करने का मौका तलाश रहा था। तिलक समारोह के बाद रात में जब मनीष घर लौटा तो मुकेश ने शौच जाने के लिए बहाने से उसे साथ बुला लिया और वहीं बांके से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें