फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट फांदकर JPNIC में घुसे सपा अध्यक्ष: डिप्टी सीएम केशव बोले- नौटंकी करने गए थे अखिलेश, सत्ता के बिन बेचैन हैं

Wed, 11 Oct 2023 03:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सत्ता के लिए अखिलेश यादव उसी कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं, जिसने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया है। उन्हें जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लोकनायक जयप्रकाश की जयंती मनाने का नैतिक अधिकार नहीं है। वो उसी कांग्रेस की गोद में बैठे हैं जिसने देश में आपातकाल थोपकर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया। जब उन्हें जेपीएनआईसी के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी तो वो वहां क्या करने गए थे? उन्हें नहीं जाना चाहिए था पर वो मीडिया कवरेज चाहते थे इसलिए नौटंकी करने गए थे।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता के बिना बेचैन हो गए हैं। राज्य की सत्ता उनके हाथ से निकल गई है और केंद्र की सत्ता आनी नहीं है। अब सत्ता के लिए लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास करने वाली कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं।

ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी के गेट पर ताला देखकर भड़के अखिलेश यादव, गेट फांदकर अंदर घुस गए, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बिजली संकट बढ़ा, गांवों में पांच घंटे की कटौती, कई यूनिटों के बंद होने से बढ़ा संकट




उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इसी तरह इस बार भी कांग्रेस को उखाड़कर फेंक देगी। इस तरह की हरकतों से कुछ नहीं होने वाला है।

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जेपीएनआईसी गए थे पर उन्हें अंदर जाने से रोकने के लिए गेट बंद कर ताला लगा दिया गया था जिस पर अखिलेश यादव अपने समर्थकों सहित गेट फांदकर अंदर कूद गए और माल्यार्पण किया। उन्होंने सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें