फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC Election: डिप्टी सीएम केशव ने अखिलेश को बताया 'पराजय का धनी', एक और हार की अग्रिम बधाई दी

Thu, 18 May 2023 03:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पराजय का धनी करार देकर तंज कसा और चुनाव में हार की अग्रिम बधाई दी है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें पराजय का धनी करार दिया है। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पराजय के धनी सपा बहादुर अखिलेश यादव की पार्टी सपा को विधान परिषद उपचुनाव में प्रत्याशी उतार कर नगरीय निकाय चुनाव में करारी शिकस्त के बाद एक और सुनिश्चित पराजय के लिए अग्रिम बधाई!

विज्ञापन


सपा ने प्रदेश की दो विधान परिषद सीटों पर हो रहे उप चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। अब हार-जीत का फैसला मतदान से होगा। हालांकि, चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी बताया जा रहा है।
 

ये भी पढ़ें - बसपा की समीक्षा बैठक: मायावती ने दिए निर्देश, 'वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा' अभियान गांव-गांव चलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा के विधान परिषद उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, नहीं मौजूद रहे अखिलेश यादव


सपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर और रामकरण निर्मल को उम्मीदवार बनाया है। इस दोनों प्रत्याशियों ने सपा नेता व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा ने पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें