फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश, राहुल और मायावती एक हो जाएं फिर भी मोदी को दोबारा सत्ता में आने से रोक नहीं पाएंगे : केशव

Thu, 26 Apr 2018 01:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
परियोजनाओं का लोकार्पण करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को अमेठी में कहा कि हम सत्ता में आए हैं तो गरीबों का विकास करने के उद्देश्य से आए हैं। सबका साथ सबका विकास ही हमारा लक्ष्य है और इस पर हम अमल कर रहे हैं। मुलायम, अखिलेश, राहुल और मायावती सब एक हो जाएं फिर भी मोदी जी को रोक नहीं पाएंगे। अगले साल वे फिर से सत्ता में आएंगे और इसी बात का डर विपक्षियों को सता रहा है।
विज्ञापन


केशव मौर्य अमेठी में विकासपरक योजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे थे। उन्होंने यहां 118 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया साथ ही 55 करोड़ की लागत से पूरी हुई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने कहा कि हमने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 लाख घर और शौचालय बनवाए। उन्होंने कहा कि भूमाफिया के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें उजड़ने से पहले ही हमने बसाया। गरीबों को मुफ्त गैस और बिजली कनेक्शेन हमने दिया।
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों के लिए पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा देने का काम किया। हमने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का नारा दिया तो विपक्ष ने उसका मजाक उड़ाया लेकिन अब 12 वर्ष तक की बेटियों से दुराचार करने वाले बचेंगे नहीं, उन्हें फांसी दी जाएगी।
विज्ञापन

'मैं इस क्षेत्र को कमल की तरह खिलाऊंगा'

keshav maurya - फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक का जवाब दिया। चीन को भी जवाब देने में हम पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश हित में ही नोटबंदी हुई। इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास के कारण ही देश के सभी राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है।

मौर्य ने राहुल गांधी पर अमेठी का विकास न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इतने साल में भी राहुल गांधी अमेठी का विकास नहीं कर पाए लेकिन मैं इस क्षेत्र को कमल की तरह खिलाऊंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें