फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने की पाकिस्तान से विपक्ष की तुलना, कहा-दोनों का एक ही मकसद

Fri, 25 May 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र सरकार के चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और हमारे संपूर्ण विपक्ष का मकसद आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराना है।

विज्ञापन


दोनों एक सी भाषा बोल रहे हैं। भाजपा को विपक्ष की राष्ट्र भक्ति पर संदेह नहीं है लेकिन जिस दिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री वहां की संसद में भारतीय प्रधानमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, उसी दिन विपक्ष एकजुट होकर मोदी को हराने का संकल्प लेता है।

इसे किस दृष्टि से देखा जाए, यह जनता बखूबी समझती है। 2019 के चुनाव में जनता ही विपक्ष की जवाब देगी। नरेंद्र मोदी दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन

मोदी सरकार के चार साल का कार्यकाल शनिवार को पूरा होगा।

इससे पहले ही भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई ने सरकार की उपलब्धियां गिनाने का फैसला किया। इसी सिलसिले में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी एकता दिखावा है। विपक्ष यह बताने की स्थिति में नहीं है कि चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री कौन बनेगा। देश की सुरक्षा, औद्योगिक विकास और रोजगार पर केंद्र सरकार काम कर रही है। अब कोई देश आंख दिखाकर नहीं जा सकता है। सेना घुसकर मारती है।

आतंकवादियों को बिरयानी नहीं जवाब मिलता है। प्रधानमंत्री ने देश को आगे बढ़ाने का काम मजबूती से किया है। वोट बैंक की चिंता किए बगैर ही उन्होंने नोटबंदी का एलान कर दिया। इसका फायदा मिला और कालाधन बाहर आ गया।

उपमुख्यमंत्री ने सपा-बसपा के गठबंधन को अनैतिक बताया और कहा कि जो लोग एक दूसरे को गुंडा, गुंडी कहते थे, वे अब साथ हैं। ऐसा क्यों है, यह यूपी की जनता जानती है।

विज्ञापन

इटली वाली गांधी जी की कांग्रेस से देश का भला नहीं

उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब गांधी वाली कांग्रेस नहीं है। वह इटली वाली गांधी जी की कांग्रेस बन गई है, जिससे देश या देशवासियों का भला नहीं होगा। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भ्रष्टाचार चरम पर था। बेरोजगारी, औद्योगिक पिछड़ेपन सहित तमाम समस्याएं थीं। अब देशवासी निराशा के दौर से बाहर आ चुके हैं।  

कम होंगे दाम
डीजल- पेट्रोल की महंगाई पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जनता को जरूर राहत देंगे। अब महंगाई दर सामान्य है। विकास दर तेजी से बढ़ रही है। खाने-पीने का सामान सस्ता है। जनता की समस्याओं का समाधान जल्द होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें