फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2021: आयोग के गठन से उच्च शिक्षा को मिलेगी नई दिशा: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा

Mon, 01 Feb 2021 05:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बजट 2021: उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने केन्द्र सरकार द्वारा पेश बजट को आत्मनिर्भर भारत का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट ऐसे आत्मनिर्भर व मजबूत भारत का निर्माण करेगा जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर को राह दिखाएगा।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करने के साथ ही इसे 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने  की दिशा में आगे बढ़ाएगा। इसमें स्वस्थ भारत के निर्माण की परिकल्पना को मूर्त रूप देने की व्यवस्था की गई है। यह गरीब, महिला, किसान व नौजवान सहित समाज के हर वर्ग का बजट है। इसमें समावेशी विकास की बात की गई है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सदैव कटिबद्ध रहे हैं।  इस कड़ी में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए 15000 स्कूलों को सैम्पल स्कूलों के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया है। इसके साथ ही 100 नए सैनिक स्कूलों का निर्माण भी शिक्षा क्रान्ति ही है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा आयोग का गठन एक क्रान्तिकारी कदम है। जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं में बेहतर तालमेल  के साथ ही गुणवत्ता के विकास में सहायक होगा। यह उच्च शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगा।  आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य स्कूलों की स्थापना सभी को शिक्षा की दिशा में उठाया गया कदम है।

उन्होंने कहा कि देश में शोध को प्रोत्साहन के लिए नेशनल रिसर्च फाउन्डेशन के तहत 50 हजार करोड़ की व्यवस्था करना बेहतरीन पहल है। इससे युवाओं की क्षमताओं को नई सकारात्मक दिशा मिलेगी। नवाचार के बीजों को वह खाद पानी मिल सकेगा जिससे वह बड़ा वृक्ष बनकर राष्ट्रहित के फल दे सके। स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहन की घोषणा उद्यमिता विकास में सहायक होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें