उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को बाराबंकी के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। खराब भोजन की गुणवत्ता होने पर उन्होंने भोजन सप्लाई करने वाली संस्था का भुगतान रोकने के निर्देश दिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को जिला अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने जमकर फटकार लगाई। शनिवार दोपहर अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम को देखकर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता चेक की तो दाल और सब्जी में भारी मात्रा में पानी मिला। इस पर नाराज हुए डिप्टी सीएम ने भोजन की सप्लाई करने वाली संस्था का 20 फ़ीसदी भुगतान रोकने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्हें अस्पताल में भारी गंदगी मिली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार को फटकार लगाते हुए सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में मरीजों को बाहर से दवाई ना लिखी जाए।