यूपी के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया है कि होली स्वास्थ्य सेवाएं चाकचौबंद रहें। उन्होंने चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ को बिना अपरिहार्य कारणों के अवकाश स्वीकृत न करने के निर्देश दिए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में होली पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि होली पर सभी अस्पतालों में नेत्र व त्वचा रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। जैसे ही इमरजेंसी में इनकी जरूरत होगी तत्काल बुला लिया जाएगा।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी सीएमओ एवं सीएमएस को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में जरूरी दवाएं, इमरजेंसी सेवाओं, चिकित्सकों की उपलब्धता आदि का चार्ट तैयार कर लें। होली पर सड़क दुर्घटनाएं होने की अधिक आशंका रहती है। इमरजेंसी में कुछ बेडों को आरक्षित किया जाए।
चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ को बिना अपरिहार्य कारणों के अवकाश स्वीकृत न किए जाएं। सभी अस्पतालों में एंबुलेंस उपलब्ध रहें। होली पर नेत्र व त्वचा रोगियों की संख्या को भी दृष्टिगत रखते हुए सभी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।