अरैल स्थित 25 बेड वाला सब सेंट्रल अस्पताल भी अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है। सेंट्रल हॉस्पिटल में नववर्ष के पहले ही दिन 900 मरीजों की ओपीडी की गई थी। केंद्रीय अस्पताल में तीन बच्चे (कुम्भ, गंगा और जमुना प्रसाद) का जन्म हुआ है। तीनों ही जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय देखरेख में हैं। सभी मरीजों को उच्च गुणवत्तापरख इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
केंद्रीय अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मरीजों से भी बातचीत की। उनसे अस्पताल परिसर की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पता किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि महाकुम्भ परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च स्तर का स्वास्थ्य लाभ मिले, यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है। अस्पताल आने वाले किसी भी मरीज को वापस न किया जाए। उनका उपचार कर, दवाएं उपलब्ध कराने के बाद ही भेजा जाए। समीक्षा बैठक में एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ एवं नोडल अधिकारी, महाकुंभ मेला डॉ. राकेश शर्मा, सीएमओ, प्रयागराज डॉ. एके तिवारी, विधायक दीपक पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारती, सुशील मिश्रा व अन्य उपस्थित रहे।