फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारी पदाधिकारियों को डिप्टी सीएम ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, हुसैनगंज बाजार की नवगठित इकाई की ओर से विधानसभा मार्ग हुसैनगंज में क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हुए सम्मेलन में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा और 10 सूत्री ज्ञापन डिप्टी सीएम को सौंपा। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने विधायक निधि से कैंट विधानसभा के प्रमुख बाजारों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हुसैनगंज बाजार की कार्यकारिणी में श्रवण कुमार गुप्ता ने चेयरमैन, पवन वर्मा ने अध्यक्ष, राजू वर्मा ने संरक्षक, परमानंद गोयल ने वरिष्ठ महामंत्री, आदित्य वर्मा ने महामंत्री, ओवेस खान ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सगीर अहमद मंसूरी, नितिन गुप्ता, मोहम्मद मोइद, राजू गुप्ता, अंकुर जायसवाल ने उपाध्यक्ष, आनंद बंसल ने कोषाध्यक्ष, पंकज गुप्ता ने सह कोषाध्यक्ष, नितिन गुप्ता ने वरिष्ठ संगठन मंत्री ,वैभव गुप्ता व मोहम्मद फरीद ने संगठन मंत्री, चंदन चौरसिया व शशांक कुमार ने मंत्री और स्वाति चौरसिया ने मीडिया प्रभारी पद की शपथ ली।

ये मुद्दे उठाए
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने प्रदेश में रिटेल ट्रेड व ई कॉमर्स पॉलिसी बनाने, प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के अनुरूप प्रदेश में सरकार की ओर से लोकल डिस्ट्रिक्ट लोकल ट्रेडर से खरीद को प्राथमिकता देने, ऑनलाइन रिटेल सेक्टर के लिए विज्ञापन नीति बनाने, कनेक्शन न होने के बावजूद जलकर के नोटिस की समस्या, सीसीटीवी कैमरा योजना, जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को दस लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, सीलिंग की समस्या, व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस की प्राथमिकता व यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें