फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्यानाथ की कृपा से राज्य व केंद्र में बनी है भाजपा की सरकार: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Sat, 22 Sep 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्यानाथ की कृपा से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बन पाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व से प्रदेश के विकास का रास्ता खुला है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री शनिवार को फैजाबाद में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के विवेकानंद सभागार में मंडल की 140 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अब विकास सिर्फ पांच जिलों तक सीमित न होकर पूरे प्रदेश में हो रहा है। इससे पहले प्रदेश की सरकार का नारा कुछ का उत्थान, कुछ का सम्मान था जो कि अब सबका सम्मान, सबका उत्थान हो गया है। इससे गरीबों को लगने लगा है कि उनकी सरकार आ गई है। उन्होंने 119 योजनाओं में 243 किमी सड़क का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अवध व अयोध्या जैसे क्षेत्र के लिए यह धनराशि सागर में बूंद के समान है लेकिन आगे कोशिश रहेगी कि अन्य प्रस्तावित योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का आना अयोध्यानाथ की कृपा है। इस कारण अयोध्या के प्रति हमारा विशेष दायित्व है। वहीं, उन्होंने सपा व कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया और कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सरयू के जल को कारसेवकों के खून से लाल कर दिया था। अब वही लोग विष्णु मंदिर बनाने की बात कर रहे है।
विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जो हनुमान चालीसा नहीं पढ़ सकते वो मानसरोवर यात्रा पर जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें