फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव ने दिए निर्देश, एक ही रंग से रंगे जाएंगे लोक निर्माण विभाग के सभी कार्यालय

Wed, 10 Mar 2021 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विभाग के सभी भवन एक ही रंग से पेंट कराए जाएं। ताकि, दूर से ही पता चले कि यह लोक निर्माण विभाग का भवन है। यह भी निर्देश दिए कि जो धनराशि पूर्व में जारी की गई है, उसके उपयोगिता प्रमाण-पत्र शीघ्र मंगाए जाएं। इस कार्य में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


केशव मौर्य मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर विभागीय कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होने लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम की विभिन्न योजनाओं की योजनावार व मदवार बजट आवंटन व उसके व्यय की जानकारी ली। कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन मेंहीलाहवाली किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए। सड़क का निर्माण करते समय उसकी पूर्व स्थिति के फोटोग्राफ और निर्माण होने के बाद के फोटोग्राफ एक साथ सोशल मीडिया पर डाले जाएं। मेधावी छात्रों के नाम से बनाई गई सड़कों का निरीक्षण पुन: करा लिया जाए।

सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलों, आरओबी व फ्लाईओवर पर गुणवतायुक्त व्यू कटर लगवाए जाएं, जिससे दुर्घटना की कोई आशंका न रहे।  बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव समीर वर्मा, सचिव जेबी सिंह, विभागाध्यक्ष  राजपाल सिंह, एमडी सेतु निगम अरविंद श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें