फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उपमुख्यमंत्री ने किया शेल्टर होम का निरीक्षण, खिलाए लड्डू

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने किया शेल्टर होम का निरीक्षण।
विज्ञापन
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे जियामऊ स्थित शेल्टर होम का औचक निरीक्षण किया। यहां ठहरे लोगों से बात की और अपने हाथों से लड्डू भी खिलाए। कुछ बीमार भी वहां पर ठहरे थे, जिनकी जांच के लिए उन्होंने सिविल अस्पताल से डॉक्टरों की टीम भी मौके पर बुलाई।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने शेल्टर होम में खानपान से लेकर सभी तरह की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। वह भूतल और प्रथम तल दोनों पर गए और वहां ठहरे लोगों से बात की। नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा को निर्देश दिए कि शेल्टर होम में बिस्तर साफ रहें, पानी की व्यवस्था सही रहे, गर्म पानी का भी इंतजाम रहे। यदि कोई बीमार हो तो उसके इलाज का भी ध्यान रखा जाए।

उपमुख्यमंत्री ने किया शेल्टर होम का निरीक्षण।

उपमुख्यमंत्री ने किया शेल्टर होम का निरीक्षण।

उपमुख्यमंत्री ने किया शेल्टर होम का निरीक्षण।

उपमुख्यमंत्री ने किया शेल्टर होम का निरीक्षण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें