हादसे के 45 दिनों के भीतर संबंधित परिवार को योजना के लाभ का दावा करना होगा। दावे के एक माह के भीतर ऑनलाइन भुगतान संबंधित किसान के खाते में कर दिया जाएगा। विशेष स्थितियों में संबंधित जिले के डीएम एक माह का अतिरिक्त समय दे सकेंगे। योजना के तहत बीमे की अधिकतम रकम पांच लाख रुपये होगी।