फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनगणना-2027 के प्रचार के लिए डाक विभाग ने जारी किया विशेष आवरण

विज्ञापन
डाक विभाग ने जारी किया विशेष डाक आवरण और विशेष विरूपण।
विज्ञापन
लखनऊ। जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को जीपीओ में विशेष डाक आवरण और विशेष विरूपण (डाक टिकट कैंसलेशन) जारी किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अजय सिंह चौहान, निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी आईएएस शीतल वर्मा ने इसका विमोचन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पोस्टमास्टर जनरल बीएल सोनल समेत जनगणना और डाक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। विशेष आवरण के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसमें 16 से 30 नवंबर तक होने वाले स्वगणना की अवधि और वेबसाइट se.census.gov.in की जानकारी दी गई है। साथ ही एक दिसंबर से चार जनवरी तक चलने वाली घर-घर जनगणना प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया है।

डाक विभाग ने जारी किया विशेष डाक आवरण और विशेष विरूपण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें