फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 44 डिग्री पारे तक पनप रहा डेंगू-मलेरिया का मच्छर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में इस बार पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हुआ। मार्च से जून के बीच हुई बेमौसम बारिश से हुए जलभराव ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर दिया। यही वजह है कि भीषण गर्मी के बावजूद मच्छरों की तादाद कम नहीं हुई और इनके काटने से बड़ी संख्या में लोग बीमार होकर अस्पतालों में भर्ती होते रहे।
विज्ञापन

राजधानी में इस साल मार्च से जून तक डेंगू और मलेरिया के मच्छरों ने भारी कहर बरपाया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इन महीनों में डेंगू के 51, मलेरिया के 131 और चिकनगुनिया के 8 पुष्ट मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यह संख्या केवल उन मरीजों की है, जिनकी डेंगू एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वास्तविक मरीजों की संख्या इससे कहीं अधिक होने की आशंका है।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि आमतौर पर अत्यधिक और भीषण गर्मी में मच्छर मर जाते हैं, लेकिन इस बार बारिश और हवा में लगातार बनी नमी के कारण लार्वा नष्ट नहीं हुआ। यही लार्वा मच्छर बनकर लोगों को बीमार कर रहा है।
विज्ञापन

मानसून की शुरुआत से बढ़ी चिंता
माना जाता है कि भीषण गर्मी में मच्छर नहीं पनपते, मगर इस बार यह कथन गलत साबित हुआ। ऐसे में अब मानसून की शुरुआत हो चुकी है, जिससे मच्छरों के और तेजी से बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा को नष्ट करने के लिए एपिडेमियोलॉजिस्ट की टीमों को फील्ड में उतार दिया है।
विज्ञापन

इस माह में इतने केस मिले
माह डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया
मार्च 9 17 1
अप्रैल 25 27 5
मई 10 28 0
जून 7 51 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें