बख्शी का तालाब। क्षेत्र के टिकारी गांव में तालाब पर कब्जे के प्रयास में राबिश डाल दी गई। इससे करीब 10 क्विंटल मछलियां मर गईं। पीड़िता ने तहसील और बख्शी का तालाब थाने में शिकायत की, लेकिन तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
किसान कुसुम को मत्स्य विभाग से दो वर्ष पहले तालाब का पट्टा मिला था। आरोप है कि पड़ोसी ने उनके तालाब पर कब्जा करने के लिए मंगलवार को करीब 19 ट्रॉली राबिश डाल दी। इससे मछलियां मर गईं, जिससे तालाब के आसपास दुर्गंध फैल गई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपियों ने मौके का निरीक्षण नहीं करने दिया। लेखपाल रेशमा ने रिपोर्ट में कब्जे और मछलियों के मरने की बात कही है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।