फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टेंट मालिक व आयोजकों पर कार्रवाई के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
मृतक श्यामू रावत और पुलिस व तहसीलदार को ज्ञापन देते प्रदर्शनकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गुडंबा के पहाड़पुर निवासी श्यामू रावत (35) हुई मौत के मामले में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (राजू गुप्ता गुट) और ग्रामीणों ने सेक्टर-जे जानकीपुरम में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों, टेंट मालिक व कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

भाकियू के जिला सचिव मोनू यादव ने बताया कि श्यामू रावत 13 अप्रैल को सरोजनीनगर में आयोजित भागवत कार्यक्रम में टेंट लगाने गया था। वहां 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। श्यामू के पिता नौमिलाल के तहरीर देने के बावजूद सरोजनीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

मृतक श्यामू रावत और पुलिस व तहसीलदार को ज्ञापन देते प्रदर्शनकारी।

मृतक श्यामू रावत और पुलिस व तहसीलदार को ज्ञापन देते प्रदर्शनकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें