फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संविदा बिजली कर्मियों की छंटनी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते संविदा कर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ समेत 19 जिलों के संविदा बिजली कर्मियों ने छंटनी के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 55 साल की उम्र पूरी करने वाले जिन संविदा कर्मियों की छंटनी की गई, उन्हें वापस लेकर आदेश को निरस्त करने की आवाज उठाई।
विज्ञापन




गोखले मार्ग स्थित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय के गेट पर संघ के महासचिव देवेंद कुमार पांडेय ने कार्यक्षेत्र में मानक से कम कर्मियों की तैनाती, तैनात कर्मचारियों में से 40 फीसदी की छंटनी, 55 साल की उम्र पूरी करने वालों को संविदा सेवा से हटाने का विरोध किया। उन्होंने कहा, संविदा कर्मियों से मानक के अनुरूप सुरक्षा उपकरण के बिना 8 घंटे 26 दिन के स्थान पर 12 घंटे 30 दिन कार्य कराया जा रहा है। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब कई चरण में धरना, प्रदर्शन व घेराव होगा। प्रदर्शन में लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर आदि जिलों के संविदा कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें