लखनऊ। पार्कों में प्री वेडिंग शूट का शुल्क बढ़ाने के विरोध में मंगलवार को फोटोग्राफरों ने 1090 चौराहे से एलडीए कार्यालय तक मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि वीसी को ज्ञापन देकर 1000 रुपये शुल्क पर किसी भी पार्क में शूट करने की अनुमति देने की मांग की गई।
ऐसा न होने पर एलडीए, हुसैनाबाद ट्रस्ट या सरकारी नियंत्रण वाले पार्कोंऔर पर्यटन स्थलों का बहिष्कार करेंगे। मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महासचिव सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता दीपक कपूर, जिला महामंत्री आशीष श्रीवास्तव आदि थे।