फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच सूत्र अपनाएं, निमोनिया दूर भगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग अध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत के मुताबिक पांच सूत्रों का पालन करके निमोनिया से बचा जा सकता है। वे मंगलवार को विभाग में विश्व निमोनिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


प्रो. सूर्यकांत ने बताया कि धूम्रपान या कोई भी नशा न करें, डायबिटीज या अन्य बीमारी है तो उन्हें नियंत्रित रखें, सर्दी से बचाव करें व भीड़ में जाएं तो मास्क लगाएं, ठंड में मार्निंग वॉक न करें और रोजाना शाम को भाप लेने के साथ योग व प्राणायाम करें।

उन्होंने बताया कि देश में संक्रामक रोगों से होने वाली मौतों में से लगभग 20 फीसदी निमोनिया की वजह से होती हैं। अस्पताल में होने वाले संक्रामक रोगों में यह बीमारी दूसरे पायदान पर है। निमोनिया हर साल करीब 45 करोड़ लोगों को प्रभावित करता है, जो विश्व की जनसंख्या का सात प्रतिशत है। इस कारण लगभग 40 लाख लोगों की मौत हो जाती है। मौके पर डॉ. आरएएस कुशवाहा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, डॉ. दर्शन कुमार बजाज, डॉ. ज्योति बाजपेई और डॉ. अंकित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें