फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झलकारी बाई को सम्मान दिलाने के लिए उठाईं मांगें

Mon, 23 Nov 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फैजुल्लागंज में भारतीय सर्व कोरी समाज की ओर से झलकारी बाई कोरी का मनाया गया जन्मोत्सव।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय सर्व कोरी समाज भारत और सहयोगी यूथ व महिला बिग्रेड की ओर से रविवार को फैजुल्लागंज में वीरांगना झलकारी बाई कोरी का 196वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में झलकारी बाई की जयंती और शहीदी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, उनका जीवन परिचय पाठ्यक्रम में शामिल करने और हजरतगंज चौराहे पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैद्य रामनाथ ने की। संचालन एडवोकेट राजू देशप्रेमी और सौरभ कमल ने किया। इस मौके पर बीके माहौर, संतोष वर्मा, सेठ हेमराज, जवाहर बानौधा, कैलाश प्रसाद और ओपी शाक्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्ष शिवराम चक्रवर्ती ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें