फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जल्दी पेट्रोल डलवाने के लिए मारपीट और हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज के विधानसभा मार्ग स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम जल्दी पेट्रोल डलवाने को लेकर हंगामे और मारपीट का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप कर्मचारी अमित की तहरीर पर बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अमित ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार तीन युवक बिना लाइन में लगे ही पेट्रोल डलवाने की जिद करने लगे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो आरोपी अभद्रता करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने उन पर बेल्ट और हाथ में पहने कड़े से वार कर दिया जिससे उनका सिर फट गया। पंप कर्मचारियों और कुछ ग्राहकों ने अमित को युवकों से बचाया। लोगों ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भाग गए। एसओ ने बताया कि कर्मचारी अमित कुमार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में पता चला है कि मारपीट की शुरुआत अमित ने की थी। दूसरे पक्ष ने भी इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। एसओ के मुताबिक, दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें