फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किले और शिव मंदिर का मुद्दा विधानसभा में उठाने की मांग

विज्ञापन
कसमंडी कलां का विवादित ढांचा और विधायकों को ज्ञापन देते सूरज पासी।
विज्ञापन
मलिहाबाद। कसमंडी कलां गांव के विवादित ढांचों को लेकर लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल, मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार व सिधौली विधायक मनीष रावत से मंगलवार को मुलाकात की और छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें राजपासी महाराजा कंस पासी के ऐतिहासिक किला और शिव मंदिर के संरक्षण करने का मुद्दा विधानसभा में उठाने की मांग की गई।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी मांग की कि किले का पुरातात्विक और वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराकर राजपासी महाराजा कंस के इतिहास व उनके योगदान पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ऐतिहासिक दस्तावेजों में उचित स्थान दिलाया जाए। बीते सोमवार को लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सैकड़ों समर्थकों के साथ विवादित ढांचों में जलाभिषेक करने की कोशिश की थी। इससे पूर्व वह पिछले कई महीनों से लगातार ऐतिहासिक किले और शिव मंदिर के संरक्षण की मांग कर रहे हैं।
पुलिस की रही निगरानी
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को भी विवादित ढांचों के निकट पुलिसकर्मी तैनात दिखे। पुलिसकर्मियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। हालांकि, गांव में पूरी तरह से स्थिति सामान्य है। गांव के दोनों वर्गों के लोग उक्त ढांचों से दूरी बनाए हुए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन के फैसले का दोनों पक्ष सम्मान करेंगे।

कसमंडी कलां का विवादित ढांचा और विधायकों को ज्ञापन देते सूरज पासी।

कसमंडी कलां का विवादित ढांचा और विधायकों को ज्ञापन देते सूरज पासी।

कसमंडी कलां का विवादित ढांचा और विधायकों को ज्ञापन देते सूरज पासी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें