फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर्वधर्म सभा में उठी आतंकवाद को कुचलने की मांग

विज्ञापन
सर्वधर्म सभा के दौरान मौजूद लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से हजरतगंज स्थित यूपी प्रेस क्लब में सोमवार को सर्वधर्म सभा हुई। इसमें पहलगाम में हुई 28 पर्यटकों की हत्या पर आतंकवाद को कुचलने की मांग उठी। यहां सभी ने कायरतापूर्ण करतूत की निंदा की।
विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह ने कहा, आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने कहा, सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी धर्मों के प्रतिनिधियों को एक मंच से आवाज उठानी होगी। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा, इस्लाम दहशतगर्दी की इजाजत नहीं देता। जो निर्दोषों की हत्या करते हैं वह इंसानियत के दुश्मन हैं।
फादर एल रॉबर्ट ने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। दशमेश सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य मंजीत सिंह दुआ ने बताया कि गुरुद्वारों में पहलगाम के आसपास सैलानियों के लिए लंगर और आवास की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सदर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तेजपाल सिंह, मौलाना सुफियान निजामी, भारतीय गांधी, आरडी द्विवेदी, शैलेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें