फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली तारों का मकड़जाल हटाने की मांग, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
अधिशासी अभियंता को दिया ज्ञापन।
विज्ञापन
गुडंबा। कुर्सी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज के सामने घरों और दुकानों के ऊपर फैले विद्युत तारों के मकड़जाल को हटाकर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद प्रत्याशी शैलेंद्र लोधी ने 11 केवी एलटी (जीएसआई) जानकीपुरम जोन के अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर अतिरिक्त विद्युत पोल लगाने और एबीसी केबल को व्यवस्थित कराने की मांग की।
विज्ञापन

शैलेंद्र ने कहा कि कुछ समय पहले इसी क्षेत्र में बिजली के तारों की वजह से आग लगने की घटना हो चुकी है। इसके बाद बिजली विभाग ने एक एचटी पोल तो स्थापित कर दिया, लेकिन घरों और दुकानों के सामने से गुजर रहे खुले एवं कई स्थानों पर जोड़े गए विद्युत तार अब भी अव्यवस्थित स्थिति में हैं। इससे शॉर्ट सर्किट, आगजनी और अन्य हादसों की आशंका लगातार बनी हुई है। उन्होंने एक अतिरिक्त विद्युत पोल स्थापित कराने और एबीसी केबल सहित अन्य विद्युत तारों को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें