फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयकरदाताओं को स्वास्थ्य और जीवन बीमा की सुविधा की मांग

Mon, 13 Jan 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्री बैठक में चर्चा करते व्यापारी। 
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्री-बजट चर्चा का आयोजन हुआ। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, उद्योगपति व कर विशेषज्ञ मौजूद रहे। संगठन की ओर से निर्णय लिया गया कि चर्चा में उठे सभी विषयों का संकलन कर केंद्रीय वित्तमंत्री को ई-मेल के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि आयकरदाताओं को स्वास्थ्य बीमा व जीवन बीमा की सुविधा दी जाए। उन्होंने सरकार से मांग की कि रिटेल सेक्टर के व्यापार को बचाने के लिए सरकार को रिटेल ट्रेड पाॅलिसी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में ई-कॉमर्स कर पालिसी भी जरूरी है। व्यापारियों ने मांग की कि हाउसिंग लोन के ब्याज का लाभ नहीं मिलता है, पुरानी योजना की तरह आयकर की नई योजना में भी दो लाख रुपये के ब्याज का लाभ मिलना चाहिए। नेशनल फेसलेस स्कीम में जिन आयकरदाताओं का विवादित आयकर 50 लाख से कम हो उनके केस, उन्हीं के न्यायिक क्षेत्र में होने चाहिए। व्यापारियों ने 16 बिंदुओं पर चर्चा की। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाथ त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष सूरसेन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, सीए शालिनी रॉय, बिजनेस एक्सपर्ट सचिन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, मनीष जैन, विजय साई कपूर, उद्योगपति सतीश के. चड्ढा, मोहित कपूर व राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें