लखनऊ। पेपर लीक किए जाने का ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर शुक्रवार शाम को छात्रों ने लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ऑफिस का घेराव किया। शाम 5:30 बजे से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन रात 10 बजे समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर हाॅस्टल के विद्यार्थी मौजूद रहे। छात्र नेता अमन दुबे ने नेतृत्व में छात्रों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास करते रहे। जब पता चला कि परीक्षा नियंत्रक की ओर से हसनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है तब जाकर छात्र शांत हुए। छात्रों का कहना है कि ऑडियो में सुनाई दे रहे पेपर लीक मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राॅक्टर ऑफिस के सामने हंगामा करते छात्र।
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राॅक्टर ऑफिस के सामने हंगामा करते छात्र।