फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में डेल्टा वैरिएंट बरकरार, जीनोम सिक्वेंसिंग में खुलासा : विभिन्न जिलों के 22 सैंपल में से 21 में मिला डेल्टा वैरिएंट, एक सैंपल खराब

Mon, 06 Dec 2021 09:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रोफेसर डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि जिन देशों में ओमिक्रॉन मिला है, वहां की रिपोर्ट में बताया गया है कि ओमिक्रॉन का मरीजों पर असर कम गंभीर है। इसको बीटा और डेल्टा से आनुवांशिक रूप से अलग बताया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट बरकरार है। यह खुलासा जीनोम सिक्वेसिंग में हुआ है। शत-प्रतिशत मामलों में डेल्टा का ही असर मिल रहा है। हालांकि नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का अब तक एक भी केस नहीं मिला है। प्रदेश में डेल्टा के केस मिलने से ओमिक्रॉन से कहीं ज्यादा खतरा बना है।

विज्ञापन


ओमिक्रॉन वैरिएंट के सामने आने के बाद हर स्तर पर चौकसी बरती जा रही है। इसी के तहत प्रदेश में जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है। पिछले दो दिन में 22 सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की गई है। इसमें एक सैंपल खराब हो गया, जबकि 21 में डेल्टा वैरिएंट मिला है। यह दूसरी लहर के दौरान कहर मचा चुका है। डेल्टा वैरिएंट की संक्रमण दर और मारक क्षमता अधिक है। यह शरीर के विभिन्न हिस्से को प्रभावित करता है। शत-प्रतिशत केस डेल्टा के मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

निगरानी बढ़ाने के निर्देश
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वेदब्रत सिंह ने बताया कि सभी सैंपल डेल्टा के मिलने के बाद निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। हर जिले से सैंपल मंगाकर जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है। जल्द ही कुछ और सैंपल के परिणाम सामने आएंगे तभी स्थिति साफ हो पाएगी। हर स्तर पर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की प्रवृति बनाए रखनी होगी : डॉ. हिमांशु
केजीएमयू के संक्रामक रोग नियंत्रण यूनिट के प्रभारी डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि अभी मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धुलने की प्रवृत्ति बनाए रखनी होगी। दूसरी लहर में ज्यादातर केस डेल्टा के थे। यह वैरिएंट इम्यून सिस्टम को भी चकमा दे सकता है। डेल्टा वैरिएंट पर मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी का असर होता है, लेकिन डेल्टा प्लस वैरिएंट पर इस थेरेपी का कोई असर नहीं होता। डेल्टा वैरिएंट को लेकर पिछले दिनों इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वैरिएंट वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को भी अपनी चपेट में ले सकता है।

कम गंभीर प्रकृति का है ओमिक्रॉन : डॉ. अजय
केजीएमयू के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि जिन देशों में ओमिक्रॉन मिला है, वहां की रिपोर्ट में बताया गया है कि ओमिक्रॉन का मरीजों पर असर कम गंभीर है। इसको बीटा और डेल्टा से आनुवांशिक रूप से अलग बताया गया है। हालांकि यह भी देखा गया है कि इसकी चपेट में आने वालों को ज्यादा समस्या नहीं हुई है। कुछ को अस्पताल में भर्ती करने की भी जरूरत नहीं पड़ी। यह संतोष की बात है। लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट, लंबे समय से दवाएं लेने वाले, हार्ट के मरीजों को सावधान रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें