फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: डिलीवरी बॉय ही पार्सल से पार कर रहे थे आईफोन, इस तरह करते खेल; खुलासा हुआ तो सभी रह गए सन्न

Sat, 30 Nov 2024 05:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में डिलीवरी बॉय ही पार्सल से आईफोन पार कर रहे थे। खुलासा हुआ तो टीम के सभी लोग सन्न रह गए। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
iPhone - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में चिनहट स्थित एक कोरियर कंपनी के दो डिलिवरी बॉय ने आईफोन निकाल कर डिब्बे में साबुन व टाइल्स के टुकड़े रख फोन गायब कर दिया। शिकायत मिलने पर कंपनी के जांच कराने पर डिलीवरी बॉय की करतूत सामने आई। अब इस संबंध में दोनों के खिलाफ चिनहट थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सरोजनीनगर निवासी शोभित दीक्षित चिनहट स्थित ग्रीनटेक लॉजिस्टिक एंड मोबिलिटी में टीम लीडर हैं। उनकी कंपनी की तरफ से इंस्टाकार्ट को मैन पावर सप्लाई की जाती है। शोभित के मुताबिक उनकी फर्म से तेलीबाग निवासी मोमिन और कैंट निवासी ऐरार इंस्टाकार्ट फर्म में डिलीवरी का काम कर रहे थे। 

मोमिन और ऐरार के खिलाफ केस दर्ज

कुछ वक्त पहले इंस्टाकार्ट से शिकायत मिली की ऐरार और मोमिन को दिए गए पार्सल में गड़बड़ी सामने आई है। जांच में पता चला कि दोनों ने करीब 12.70 लाख रुपये के 13 आईफोन गायब किए हैं। पूछताछ किए जाने पर जवाब नहीं मिला। इसके बाद शोभित ने चिनहट थाने में शुक्रवार को मोमिन और ऐरार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

रिटर्न ऑर्डर के तौर पर भेजते थे

आरोपी डिलिवरी बॉय आईफोन को ही चोरी करते थे और उनका डिब्बा खोलकर आईफोन की जगह साबुन और टाइल्स रखे मिले। शोभित के मुताबिक आरोपी डिलीवरी बॉय डिब्बा खोल कर मोबाइल निकालने के बाद उसे वापस पैक कर रिटर्न ऑर्डर के तौर पर भेजते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें