आईसीएमएआई के सेमिनार में दीप प्रज्ज्वलन करते सीएमए रंजीत सिंह, जीएसटीएटी के न्यायिक सदस्य संतोष
लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) के लखनऊ चैप्टर ने शनिवार को एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया। यह सेमिनार ‘जीएसटी वाद-विवाद और जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण’ विषय पर केंद्रित था। इसमें देशभर से 200 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम संयोजक सीएमए रंजीत सिंह ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य करदाताओं और कर सलाहकारों को जीएसटीएटी की कार्यप्रणाली समझाना था। इसका लक्ष्य पोर्टल के माध्यम से अपील दाखिल करने की प्रक्रिया की जानकारी देना भी था। जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण की लखनऊ पीठ के न्यायिक सदस्य संतोष के. श्रीवास्तव ने कहा कि जीएसटीएटी पोर्टल पर कुछ प्रारंभिक समस्याएं सामने आ रही हैं, जिन्हें जल्द दूर किया जाएगा। समय सीमा में अपील दाखिल न कर पाने वाले आकलनकर्ताओं के मामलों को प्राकृतिक न्याय के हित में अवसर दिया जाना चाहिए।
न्यायिक सदस्य नरेंद्र कुमार, तकनीकी सदस्य अरविंद कुमार, मुख्य वक्ता सीएमए अनिल शर्मा (चंडीगढ़), सीएमए बीएम गुप्ता (हैदराबाद), सीएमए आशीष पी. ठट्टे, आईसीएमएआई के केंद्रीय परिषद सदस्य नवीन जैन और राजेंद्र एस. भाटी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।