फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, कारण का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के शिवाजीपुरम निवासी इंटर की छात्रा आयुषी जायसवाल (17) ने शनिवार रात घर में फंदा लगा लिया। आयुषी के पिता राजेश जायसवाल आरडीएसओ में जेई हैं। उन्होंने बताया कि बेटी नीट की कोचिंग कर रही थी। बेटा प्रशांत गाजीपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह कुछ दिन के लिए घर आया था। रात करीब नौ बजे राजेश पत्नी दीपमाला के साथ बेटे को छोड़ने गोमतीनगर रेलवे स्टेशन गए थे। घर में आयुषी दादी के साथ अकेली थी और पढ़ने की बात कहकर अपने कमरे में चली गई। माता-पिता लौटे तो आयुषी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पिता ने रोशनदान से झांक कर देखा तो वह दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा और लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय नारायण सिंह ने बताया कि छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें