दिल्ली की ट्रेनों में सीटें खाली, शताब्दी में यात्री सबसे कम
दिल्ली की ट्रेनों में सीटें खाली होने से रेलवे प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। सबसे ज्यादा सीटें शताब्दी एक्सप्रेस में खाली हैं। जबकि इस सीजन में शताब्दी में बंपर वेटिंग हुआ करती थी। वहीं, मुंबई की ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।
रेलवे प्रशासन ने पुष्पक, गोमती और लखनऊ मेल का संचालन एक जून से शुरू हुआ था। इसके बाद 12 सितंबर से शताब्दी, हमसफर और एसी स्पेशल भी शुरू कर दी।
12 सितंबर को शताब्दी एक्सप्रेस की 70% सीटें खाली थीं। जबकि अभी स्थिति है कि 50 से 60 फीसदी सीटें खाली ही जा रही हैं। अगले एक हफ्ते तक शताब्दी में 474, 790, 834, 861, 868, 842 सीटें खाली हैं।
वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास में 14, 17, 14, 15, 15 और अनुभूति कोच में 22, 27, 26, 28, 28 और 28 सीटें खाली हैं।
इतना ही नहीं दिल्ली जाने वाली दूसरी ट्रेनों में भी सीटें खाली हैं। लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल के स्लीपर क्लास में अगले एक हफ्ते में 91, 77, 44, 37, 35 और थर्ड एसी में 10, 31, 18 और 14 सीटें खाली हैं।
वहीं, एसी स्पेशल के थर्ड एसी में 123, 278, 294, 324 और सेकंड एसी में 32, 84, 119, 118 और 124 सीटें खाली हैं।