फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट: लंबे समय से रह रहे कश्मीर के 100 लोगों की रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भेजी; जानिए खुलासे

Wed, 26 Nov 2025 10:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Delhi blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी एटीएस ने उन संदिग्धों की लिस्ट जम्मू-कश्मीर पुलिस को भेजी थी जो लंबे समय से यूपी में रह रहे थे लेकिन वह कश्मीरी मूल के थे। 


 
विज्ञापन
दिल्ली ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल के डॉक्टरों के संपर्क में रहने वाले 10 से ज्यादा संदिग्धों से एटीएस ने बुधवार को गहन पूछताछ की। इन सभी को एटीएस की देवबंद और लखनऊ यूनिट में बुलाया गया था, जिसमें चार की भूमिका संदेहास्पद होने पर उन्हें कल दोबारा तलब किया गया है। वहीं दूसरी ओर एटीएस के अनुरोध पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 100 से अधिक कश्मीरी मूल के नागरिकों का वैरीफिकेशन कर रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन


बता दें कि एटीएस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को कश्मीरी मूल के 100 से अधिक ऐसे लोगों के नाम भेजे थे, जो बीते कुछ माह के दौरान यूपी में निवासरत थे। उनके अचानक वापस जाने की एटीएस को विभिन्न माध्यमों से सूचनाएं मिली थी, जिसके बाद उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद मांगी गई थी। सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इन सभी के अपने-अपने घरों में मौजूद होने और किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त नहीं होने की रिपोर्ट भेजी है। वहीं 12 कश्मीरियों का सत्यापन होना अभी बाकी है। जल्द ही एटीएस एक और सूची कश्मीर पुलिस को सत्यापन के लिए भेजेगी।

करीबियों से हुई पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक एनआईए और एटीएस द्वारा छानबीन के बाद बुधवार को आरोपी डॉक्टरों के बैचमेट, पैरामेडिकल स्टाफ और निजी व्यक्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया। ये सभी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल, डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज के संपर्क में थे और उनके बीच दिल्ली बम धमाके की वारदात अंजाम देने के कुछ दिन पहले तक बातचीत जारी थी। एटीएस ने उनसे इस माड्यूल के डॉक्टरों से संपर्क होने की वजहों और अन्य करीबियों के बारे में गहन पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें