फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट: सीएम योगी ने डीजीपी को दिए प्रदेश में सघन जांच के निर्देश, अखिलेश बोले- हर पहलू से हो पड़ताल

Mon, 10 Nov 2025 10:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Delhi Blast: दिल्ली में हुए बम धमाकों के बाद सीएम योगी ने यूपी डीजपी से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जायजा लिया। इधर राम मंदिर को सुरक्षा घेरे में लिया गया। 
 
विज्ञापन
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को देखते हुए मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी लेने के बाद प्रदेश में सभी पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी करते हुए हर इनपुट को गंभीरता से लेने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन


सीएम के निर्देशों के बाद पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी जनपदीय पुलिस अधिकारियों निर्देश जारी किए हैं कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फील्ड में मौजूद रहें। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों व धार्मिक स्थलों का स्वयं भ्रमण, निरीक्षण और पेट्रोलिंग करें। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और अन्य संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की करें और खतरे का आंकलन कर सुरक्षा स्तर को तत्काल बढ़ाया जाए।

वाहनों की चेकिंग के साथ मेट्रो/बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, सिनेमा हॉल और अन्य सार्वजनिक परिवहन व भीड़भाड़ वाले केंद्रों पर सघन सतर्कता बरतने के साथ ये भी कहा गया है कि आम लोगोंं को अनावश्यक असुविधा न हो। एटीएस, क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम ), बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को अलर्ट तत्पर मोड में रखने और फुट पेट्रोलिंग के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी इनपुट की रीयल-टाइम निगरानी और स्थानीय खुफिया तंत्र और नागरिक सूचना नेटवर्क को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों की त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के अलावा यूपी 112 पीआरवी को राउंड लगाने के निर्देश सभी जिलों को दिए गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट की हर पहलू से हो जांच : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट एक बेहद दुखद और गंभीर घटना है। इसकी हर पहलू से जांच की जाए। इस ब्लास्ट से देश की राजधानी में जो भय व्याप्त हुआ है, उससे जनता को उबारने के लिए तुरंत सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। मृतकों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि सभी घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें