फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: शताब्दी एक्सप्रेस के विलंब ने बढ़ाई भाजपाइयों की चिंता, इसी ट्रेन से पहुंचेंगे नए प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 28 Aug 2022 06:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शताब्दी एक्सप्रेस के विलंब से आने से भाजपा नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी ट्रेन से भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का आगमन होना है। अब भाजपाई रेल मंत्रालय व रेल मंत्री से ट्रेन को जल्दी पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। 
विज्ञापन
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली- लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस के विलंब ने लखनऊ से दिल्ली तक भाजपा नेताओं की दिक्कत बढ़ा दी है। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ आना है।

विज्ञापन


पार्टी ने शताब्दी एक्सप्रेस के लखनऊ पहुंचने के निर्धारित समय दोपहर 12.50 बजे के हिसाब से उनके स्वागत और प्रदेश मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण समारोह की तैयारी की है लेकिन रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से लखनऊ पहुंची है।

भाजपा नेताओं को बताया गया है कि लखनऊ से कानपुर के बीच ट्रैक पर चल रहे काम के कारण ट्रेन लेट हो रही है। सोमवार को भी ट्रेन का समय पर पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में भाजपा नेताओं की परेशानी बढ़ गई है कि ट्रेन लेट होने से सारा कार्यक्रम बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी के नेताओ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित रेल मंत्रालय के अधिकारियों और पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय से संपर्क कर ट्रेन को समय पर लखनऊ पहुंचाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें