फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया अतीक के पुत्र उमर को दी गईं अभियोजन की प्रतियां, प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर जेल में मारपीट का मामला

Sun, 28 Aug 2022 05:32 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

प्रॉपटी डीलर को अगवा करने व मारपीट करने के मामले के प्रपत्र अतीक अहमद के पुत्र मोहम्मद उमर को सौंप दिए गए हैं। 
विज्ञापन
मोहम्मद उमर अहमद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को अगवा करके लखनऊ से देवरिया जेल ले जाने के बाद उसके साथ मारपीट करने के मामले में माफिया अतीक अहमद के पुत्र मोहम्मद उमर को अभियोजन के प्रपत्रों की प्रतियां दी गईं।

विज्ञापन


सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मृद्धि मिश्रा ने आरोपी की फाइल को सुनवाई के लिए जिला न्यायाधीश की कोर्ट में भेजने की प्रक्रिया के लिए 7 सितंबर की तारीख तय की है।

इसके पहले आरोपी उमर को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया और चार्जशीट की प्रति दी गई। गौरतलब है कि फरारी की घोषणा व स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उमर ने 23 अगस्त को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 दिसंबर 2018 को मोहित जायसवाल ने कृष्णानगर थाने में अगवा कर देवरिया जेल में मारपीट किए जाने का मामला दर्ज कराया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें