रक्षामंत्री ने किया डॉ. रोहित गुप्ता की पुस्तक का विमोचन
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को डॉ. रोहित गुप्ता की ''कीनोट्स मॉडर्न एंड क्लासिक रिपर्टरी’ पुस्तक का विमोचन किया। डॉ. रोहित गुप्ता के अनुसार इस पुस्तक के सिद्धांत पर ही वर्ष 2026 में राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग की ओर से देश में पहली बार सुपर-स्पेशयलिटी के डीएम (होम्योपैथी) कोर्स की शुरुआत की जाएगी।
डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि यह पुस्तक होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमन की पुस्तक- ''ऑर्गेनन् ऑफ मेडिसिन'' की असली चिकित्सा विधि (मेथड) और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की अवधारणा पर भी आधारित है। यह पुस्तक होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई जाने वाली दवाओं की- मटेरिया मेडिका, विषयक पाठ्यपुस्तक एलेन-किनोटे के संशोधित व उन्नत संस्करण ''कीनोट्स एडवांस एंड कम्पलीट'' पर आधारित है।