फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री के पुत्र ने उठाया स्टेडियम की बदहाली का मुद्दा, बोले- अफसरों के निठल्लेपन से हुआ ये हाल

Mon, 01 Feb 2021 06:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नीरज सिंह ने इसी स्टेडियम का मुद्दा उठाया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी से लेकर केंद्र में इस समय भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है और भाजपा के बड़े नेता राजनाथ सिंह केंद्र में रक्षामंत्री पद पर हैं लेकिन उनके पुत्र नीरज सिंह लखनऊ वासियों की समस्याओं को फेसबुक लाइव के जरिए उठा रहे हैं।
विज्ञापन


नीरज सिंह ने रविवार को फेसबुक लाइव पर शहर के राजाजीपुरम् स्थित एक स्टेडियम की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्टेडियम की हालत का जिक्र करते हुए वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राजाजीपुरम में 1992 में एक मिनी स्टेडियम का निर्माण हुआ था। आज उसकी दुर्दशा देखकर अत्यंत कष्ट हुआ। मैं आपसे एक वीडियो साझा करता हूं जिसमें आप देख रहे हैं कि एक सुंदर सा स्टेडियम अफसरों के निठल्लेपन के कारण एक कमेटी हॉल बनकर रह गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरा ये संदेश खेल मंत्रालय, आवास विकास और इससे जुड़े तमाम अफसरों को है कि एक उच्चस्तरीय स्टेडियम आज एक शादी का हाल और पीएससी यूनिट के रुकने का स्थान बनकर रह गया है। उन्होंने अपील की कि इसका निराकरण जल्द से जल्द किया जाए जिससे कि खिलाड़ियों को एक उच्चस्तरीय स्टेडियम उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से दूसरी बार सांसद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें